सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में स्थित मोचड़िया मंड देवनारायण भगवान मंदिर शनिवार को राज्य ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पहुंचकर देवनारायण भगवान के दर्शन किया। प्रदेश में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।साथ ही सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को माला पहनकर सम्मानित किया तथा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के कार्यकाल को एक वर्ष पूर्ण होने पर देवनारायण गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया । विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल जाट ने बताया कि राज्य ऊर्जा हीरालाल नागर के भीलवाड़ा से मांडलगढ़ जाते समय मोचड़िया मंड देवनारायण मंदिर पर पहुंचे, जहां पर देवनारायण भगवान के मंदिर में धोक लगाकर भगवान से प्रदेश में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।पुजारी व ग्रामीणों से देवनारायण मंदिर के बारे में जानकारी ली, वही कार्यकर्ताओं द्वारा ऊर्जा मंत्री को माला,दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया वही ऊर्जा मंत्री नागर ने सरकार की जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों को माला पहनाकर स्वागत किया वही प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के स्वर्णिम कार्यकाल को 1 वर्ष पूर्ण होने पर गायों को हरा चारा खिलाया, लोगों ने ऊर्जा मंत्री नागर को कई समस्या बताते हुए पत्र सौंपे । इस दौरान प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, लोकसभा सहप्रभारी गजपाल सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा, उप प्रधान कैलाश सुथार, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी, बड़ला सरपंच शिवराज जाट, किसान नेता बद्रीलाल जाट, पूर्व सरपंच अमरचंद गाडरी, हीरालाल जाट, भंवरलाल जाट, कालू सुवालका, रेड़वास सरपंच प्रतिनिधि जगन्नाथ बलाई, रामनारायण जाट, रामकुमार जाट, नवरत्न चौधरी, बद्रीलाल जाट, देवराज जाट, सांवरमल जाट सहित अन्य कई मौजूद रहे । कोटड़ी पंचायत समिति सदस्य प्रेम देवी ने ढोकलिया में ग्रिड लगवाने की मांग की, जिससे बीस से अधिक गांव लाभान्वित होंगे ।।